नड्डा ने कार्यकत्र्ताओं से भाजपा की नीति घर-घर पहुंचाने का किया आह्वान

Edited By Isha, Updated: 19 Sep, 2019 10:44 AM

nadda calls on workers to take bjp s policy from door to door

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने हरियाणा के 2 दिवसीय दौरे दौरान कार्यकत्र्ताओं को जीत का मंत्र दिया। दोबारा सत्ता की दहलीज पर खड़ी भाजपा की जीत को मजबूत करने के लिए नड्डा ने कार्यकत्र्ताओं को घर-घर जाकर संपर्क

चंडीगढ़ (बंसल) : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने हरियाणा के 2 दिवसीय दौरे दौरान कार्यकत्र्ताओं को जीत का मंत्र दिया। दोबारा सत्ता की दहलीज पर खड़ी भाजपा की जीत को मजबूत करने के लिए नड्डा ने कार्यकत्र्ताओं को घर-घर जाकर संपर्क करने का आह्वान किया।  नड्डा ने कार्यकत्र्ताओं को यह भी आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव की तर्ज पर कार्यकत्र्ता अपने बूथ को मजबूत करें और पन्ना प्रमुख अपने पन्ने के सभी मतदाताओं से संपर्क करें। इससे न केवल भाजपा की नीतियां जन-जन तक पहुंचेगी, बल्कि विरोधी पाॢटयों से पहले उनके कार्यकत्र्ता हर वोटर से संपर्क भी साधेंगे। नड्डा ने 16 व 17 सितम्बर को 7 जिलों के शक्ति केंद्र पालक व प्रमुखों के साथ बूथ प्रमुखों से सीधा संवाद किया। 

उन्होंने कार्यकत्र्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे धरातल पर पूरी मेहनत के साथ भाजपा की नीति, नीयत व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। पहले दिन नड्डा ने करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल व पानीपत के शक्ति केंद्र पालक व प्रमुखों से सीधा संवाद किया और रादौर में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। दूसरे दिन उन्होंने सोनीपत, झज्जर व रोहतक के कार्यकत्र्ताओं को जीत का मंत्र दिया और खरखौदा अनाज मंडी में अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन में शिरकत की। नड्डा ने मनोहर सरकार के 5 साल के कार्यकाल की सराहना की।

उन्होंने कार्यकत्र्ताओं को आह्वान किया कि वे जन संपर्क अभियान के दौरान आमजन को बताएं कि भाजपा ने प्रदेश से क्षेत्रवाद को खत्म करने के साथ परिवारवाद का सफाया किया है। अब योग्य व पढ़े लिखे युवाओं को मैरिट के आधार पर नौकरी मिलती है। तबादले के लिए कर्मचारियों को चंडीगढ़ के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं, बल्कि घर बैठे ऑनलाइन ही तबादल हो रहा है।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का कहना है कि कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के दो दिवसीय दौरे से कार्यकत्र्ता उत्साहित हैं।  महासंपर्क अभियान के तहत विधायक से लेकर बूथ व पन्ना  प्रमुख घर-घर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत करवा 
रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!