साजिश के तहत हत्या या कुछ और, कैब चालक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Krishan Rana, Updated: 25 Feb, 2026 03:51 PM

murder as part of a conspiracy or something else the discovery of the cab drive

करनाल में स्टोन्डी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब वहां युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव

करनाल : करनाल में स्टोन्डी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब वहां शाहरुख नाम युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। यह मामला हत्या का है या कुछ और अभी तक चीजें साफ नहीं हैं। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। 

यह है मामला

दरअसल दिल्ली से एक कैब बुक होती है। कैब का चालक शाहरुख था। वह करनाल के कैमला के लिए लोगों को दिल्ली से लेकर चलता है। दोपहर को यहां पहुंच जाता है और एक वक्त के बाद जब मालिक उसे लगातार फोन कर रहा था तो मालिक का फोन वो उठा नहीं रहा था। उसके बाद पुलिस को सूचना मिलती है कि एक शव मिला है। शव स्टोन्डी गांव में नहर के पास मिलता है। शव कैब चालक शाहरुख का था। 

PunjabKesari

मौके पर पहुंची पुलिस उन लोगों का भी पता लगा रही है जिन्होंने दिल्ली से कैमला के लिए गाड़ी बुक की थी। ये पता लगाया जा रहा है कि वो क्या घर पहुंचे या नहीं। क्या उन्हें असल में कैमला जाना भी था या नहीं या सिर्फ लूट के इरादे से दिल्ली से करनाल के कैमला तक आए। फिलहाल पुलिस आसपास सीसीटीवी खंगाल रही है और मामले की जांच में जुटी है।

दिल्ली से सवारी लेकर निकला था शाहरुख

गाड़ी के मालिक अरबाज खान ने बताया कि शाहरुख दिल्ली में रहता था। हमने ठेके पर गाड़ी दी हुई थी। कंपनी से जो भी बुकिंग आती थी वो शाहरुख करता था। उन्होंने बताया सोमवार को दिल्ली से करीब 12 बजे वह सवारी लेकर निकला था। उसके बाद कैमला पहुंचने के बाद शाहरुख का फोन आया था। गाड़ी मालिक ने बताया जो ड्रॉप लोकेशन थी वह शाहरुख ने कैमरा गांव की डाल रखी थी वहीं पर सवारी को छोड़ना था। 

उन्होंने कहा कंपनी अब हमें उसे व्यक्ति का एड्रेस भी नहीं दे रही जिस व्यक्ति ने गाड़ी को बुक किया था। उन्होंने बताया हम लोकेशन ट्रेस करके स्टोन्डी गांव में पहुंचे थे, जहां पर शाहरुख की डेड बॉडी मिली। जिसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी हम मांग करते हैं और उपयोगिता कार्रवाई होनी चाहिए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!