नारनौल में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, यादराम हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

Edited By Harman, Updated: 14 May, 2026 11:43 AM

police criminal encounter in narnaul

हरियााणा के नारनौल में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई है। वहीं मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक बदमाश को गोली लगी। पुलिस नायन गांव के चर्चित पूर्व डेलिगेट यादराम हत्याकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

नारनौल : हरियााणा के नारनौल में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई है। वहीं मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक बदमाश को गोली लगी। पुलिस नायन गांव के चर्चित पूर्व डेलिगेट यादराम हत्याकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि यादराम हत्याकांड में शामिल कुछ आरोपी नारनौल-रेवाड़ी रोड स्थित चिंकारा रेस्ट हाउस के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा के लिए गोलाबारी की, जिसमें एक आरोपी संजय के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी घनश्याम और आदित्य अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे। हालांकि बाद में दबिश देकर दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी का इलाज पुलिस निगरानी में चल रहा है। 

जानें क्या था पूरा मामला ?

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को नांगल चौधरी के गांव नायन में पूर्व डेलिगेट यादराम की गाड़ी से रौंदकर हत्या कर दी गई थी। यादराम अपने रिश्ते की भतीजी की शादी में शामिल होने गांव आए थे। पहले इसे सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते सुनियोजित हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!