6 साल की मासूम बच्ची को घर बुलाकर...करनाल में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Krishan Rana, Updated: 09 May, 2026 02:19 PM

a 6 year old girl was called home  a case that shames humanity in karnal polic

करनाल से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कालोनी में 6 साल की मासूम से

करनाल : करनाल से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कालोनी में 6 साल की मासूम से छेड़छाड़ और गलत हरकत करने की कोशिश की गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मासूम से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति है, जिसने बच्ची को उठा ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। इस घटना का पता उस समय चला जब बच्ची ने मां को पूरी बात बताई। 

शिकायतकर्ता मां ने थाना सिटी करनाल में दी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाला करीब 55 वर्षीय सत्यनारायण उनकी 6 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। आरोप है कि आरोपी ने बाहर से कमरे की कुंडी लगा दी। मां के अनुसार आरोपी ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की और उसे गलत तरीके से छुआ। बच्ची के कपड़े उतारने की कोशिश की गई और उसके मुंह को भी नोच दिया। 

पुलिस ने थाना शहर करनाल में शिकायत के आधार पर 8 मई को आरोपी सत्यनारायण के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!