नगर निगम नहीं दे रहा गायों की मौत का सही आंकड़ा, कई अधिकारी साधे हुए है चुप्पी

Edited By Isha, Updated: 15 Jan, 2020 01:10 PM

municipal corporation is not giving the correct figure of the death of cows

गायों की मौत को लेकर कई दिनों से बवाल मचा हुआ है। हालांकि पशु चिकित्सकों की टीम गायों की मौत के बाद वहां पर लगातार गायों का चैकअप कर रही है। अभी तक गायों की मौत का कारण पॉलीथिन......

हिसार (ब्यूरो) : गायों की मौत को लेकर कई दिनों से बवाल मचा हुआ है। हालांकि पशु चिकित्सकों की टीम गायों की मौत के बाद वहां पर लगातार गायों का चैकअप कर रही है। अभी तक गायों की मौत का कारण पॉलीथिन पेट में होना बताया जा रहा है। लेकिन अभी नगर निगम गौ अभ्यारण्य में गायों की मौत का सही आंकड़ा नहीं दे रहा है। सिर्फ यह बताया जा रहा है कि 30 दिन में 529 गायों की मौत हुई है लेकिन सच्चाई कुछ और ही बताई जा रही है। निगम और प्रशासन के कई अधिकारी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। 

उल्लेखनीय है कि गायों की मौत को लेकर कई संगठन शहर में प्रदर्शन कर चुके हैं। यही नहीं इस मुद्दे पर मेयर का पुतला भी फूंका गया था। मंगलवार को भी कुछ संगठनों ने प्रशासन से गायों की मौत से पर्दा उठाने की गुहार लगाते हुए दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पशुपालन विभाग के प्रधान सचिव ने भी गायों की मौत को लेकर रिपोर्ट मांग रखी है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!