सांसद बृजेंद्र सिंह की सरकार से अपील, भावुक होकर किया ये ट्वीट, मैं..?

Edited By Vivek Rai, Updated: 30 Apr, 2022 05:44 PM

mp brijendra appealed to government did this tweet emotionally

हरियाणा के हिसार लोकसभा सीट से सांसद बृजेंद्र सिंह ने ट्वीट किया और लिखा कि ‘सेना में भर्ती ना हो पाने की वजह से अपना जीवन समाप्त करने की खबर मन को झकझोर देने वाली है।

डेस्क: विपक्ष लगातार सरकार को बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर घेरता हुआ दिखाई देता है। इसी बीच जब खबर आई कि भिवानी में एक युवक ने इसलिए मौत का गले लगा लिया क्योंकि उसकी सेना में भर्ती नहीं हो सकी थी। जिसके बाद हरियाणा के हिसार लोकसभा सीट से सांसद बृजेंद्र सिंह ने ट्वीट किया और लिखा कि ‘सेना में भर्ती ना हो पाने की वजह से अपना जीवन समाप्त करने की खबर मन को झकझोर देने वाली है। मेरी युवाओं से अपील है कि अपना साहस ना खोएँ। मैं केंद्र सरकार से आग्रह करता हूँ सेना समेत अन्य भर्तियाँ जो कुछ समय से रुकी हैं उन्हें चालू किया जाए।‘

दरअसल, भिवानी के तालु गांव के 23 साल के पवन कुमार ने आत्महत्या कर ली थी और मरने से पूर्व दौड़ने वाले ट्रैक पर लिखा था कि इस बार सेना में भर्ती नहीं हुआ, लेकिन पिता जी अगले जन्म में वे भारतीय सेना में जरूर भर्ती होगा।

PunjabKesari

पवन के इस कदम के बाद से चारो और मातम पसर गया था और लोगों ने भी सरकार से अपील की थी कि जल्द से जल्द भर्तियां निकाली जाएं ताकि युवक ऐसा खौफनाक कदम ना उठाएं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!