नगर निगम के 90 कर्मचारियों में से 40 से ज्यादा कर्मचारी आए कोरोना की चपेट में, दफ्तर सील

Edited By Isha, Updated: 19 Jan, 2022 02:24 PM

more than 40 employees are covid positive municipal corporation

शहर के नगर निगम दफ्तक में भी अब कोरोना ने बड़े स्तर पर दस्तक दे दी है। 2 दिन पहले निगम कमिश्नर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सभी कर्मचारियों के

अंबाला(अमन): शहर के नगर निगम दफ्तक में भी अब कोरोना ने बड़े स्तर पर दस्तक दे दी है। 2 दिन पहले निगम कमिश्नर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सभी कर्मचारियों के कोविड टेस्ट करवाए गए जिसकी रिपोर्ट आने के बाद सब हैरान है। नगर निगम के 90 कर्मचारियों में से 40 से ज्यादा कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद सुबह ही नगर निगम कार्यालय सील कर दिया गया पूरे निगम परिसर को सैनिटाइजेशन करवाया जा रहा है।

वहीं आज फिर बाकी बचे कर्मचारियों के कोविड टेस्ट करवाए जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी नगर परिसर में मौजूद है जो पॉजिटिव आए कर्मचारियों के स्वास्थ्य चेकअप के बाद कोविड किट दे रहा है निगम अधिकारी ने बताया कि 31 के करीब कर्मचारियों की कल शाम रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज भी बाकी कर्मचारियों के टेस्ट करवाए जा रहे है नगर निगम अगले 2 दिन पब्लिक डीलिंग के लिए बंद रहेगा सभी कर्मचारियों की सेहत ठीक है। 

स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि नगर निगम में सैंपलिंग के बाद अभी तक 35 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। कुछ लोगों की रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है। डॉक्टर सुखप्रीत ने जानकारी दी कि नगर निगम में कुल 75 लोगों के सैंपल लिए गए थे , जिसमे से कुल 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई हैं, जिनको होम आईसोलेशन में रखा गया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!