Haryana Weather: हरियाणा में फिर Active होगा Monsoon, कल से 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Aug, 2024 09:29 AM

monsoon will be active again in haryana alert of heavy rain for 2 days tomorrow

हरियाणा में आज रात से मानसून फिर एक्टिव हो जाएगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने 20 और 21 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में आज रात से मानसून फिर एक्टिव हो जाएगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने 20 और 21 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम खराब रहेगा। बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी का अहसास होगा। उमस खास तौर पर परेशान करेगी। 24 घंटे में बारिश की बात करें तो सबसे ज्यादा बारिश सोनीपत और महेंद्रगढ़ जिलों में हुई है। यहां 15.0 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। 

PunjabKesari

इन जिलों में खराब रहेगा मौसम

हरियाणा के जिन जिलों में मौसम खराब रहेगा, उनमें चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल जींद, सोनीपत और सोनीपत शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों को आइसोलेटेड कैटेगरी में रखा है, जहां 25% तक बारिश संभावना है। वहीं कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों को डार्क ग्रीन कैटेगरी में शामिल किया गया है।

अगस्त में मेहरबान मानसून

अगर आंकड़ों को देखें तो हरियाणा के 22 जिलों में अगस्त में अभी तक सामान्य से 42% अधिक बारिश हुई है। अभी तक सभी जगह 53.9 एमएम बारिश होनी थी, लेकिन इन दस दिनों में 76.7 एमएम बारिश हो चुकी है। इनमें फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, पलवल, पंचकूला, पानीपत में सामान्य से कम बारिश हुई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!