बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर 12 साल के बच्चे का काटा गला, हालत नाजुक(VIDEO)

Edited By vinod kumar, Updated: 29 Feb, 2020 05:32 PM

सोनीपत में बेखौफ बदमाशों ने एक दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दे दिया। सेक्टर 15 के एक मकान में दिनदहाड़े घुसकर 12 साल के बच्चे के गले पर तेजधार हथियार से हमला कर फरार हो गए।

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत में बेखौफ बदमाशों ने एक दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दे दिया। सेक्टर 15 के एक मकान में दिनदहाड़े घुसकर 12 साल के बच्चे के गले पर तेजधार हथियार से हमला कर फरार हो गए। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हमलावरों की संख्या का अभी तक पता नहीं चल पाया है, वारदात की सूचना मिलने के बाद सोनीपत सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंंची और मामले की जांच में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक सोनीपत के सेक्टर 15 में एक किराए के मकान पर बिल्डर दीपक अपने पूरे परिवार के साथ रहता है। शनिवार को दीपक अपने 12 साल एक बच्चे मोहित को घर छोड़कर अपनी बेटी को स्कूल छोडऩे गया था। इसी बीच कुछ बदमाश उसके घर में घुसे और उसके 12 साल के बच्चे के गले पर तेजधार हथियार से हमला करके फरार हो गए। 

दीपक ने बताया जब वह अपनी बेटी को स्कूल छोडऩे गया तो उसका 12 साल का बेटा घर ही था, लेकिन जब वापिस आकर घर की डोर बेल बजाने पर उसने दरवाजा नहीं खोला तो मैंने दरवाजे से झांकने की कोशिश की, लेकिन जब घर से एक आदमी को भागते हुए देखा तो दरवाजा तोड़ दिया। जहां मोहित लहुलूहान अवस्था में पड़ा था। मोहित को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे। दीपक ने कहा कि इस वारदात को अंजाम देने वाले कौन शख्स थे, उन्हें नहीं पता। 

इस मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ सिविल लाइन थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के वह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि इस वारदात में 12 साल के बच्चे के गले को काटा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!