Haryana में पारा 45 डिग्री पार, 11-12 को हीटवेव और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट... इन जिलों में  24 घंटों में बदलेगा मौसम

Edited By Isha, Updated: 09 Jun, 2026 12:33 PM

mercury crosses 45 c in haryana

हरियाणा में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बना हुआ है। धीरे धीरे सम्पूर्ण हरियाणा में एक बार फिर तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। 15 जिलों में दोपहर का तापमान 40 डिग्री सैल्सियस से ऊपर रहा। सर्वाधिक तापमान रोहतक का 45.2 डिग्री सैल्सियस रहा

हिसार: हरियाणा में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बना हुआ है। धीरे धीरे सम्पूर्ण हरियाणा में एक बार फिर तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। 15 जिलों में दोपहर का तापमान 40 डिग्री सैल्सियस से ऊपर रहा। सर्वाधिक तापमान रोहतक का 45.2 डिग्री सैल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 11 और 12 जून को हीटवेव, अंधड़ व बारिश की संभावना जताई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा के उत्तरी हिस्से और आसपास एक चक्रवातीय सर्कुलेशन और साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के मध्य हिस्सों पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से नमी पहुंचने से हरियाणा के कुछ पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में 24 घंटों दौरान बादलों की आवाजाही के साथ जिला भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात

में अंधड़ और हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। हरियाणा के पश्चिमी हिस्सों बादलों की आवाजाही और तेज गति की हवाएं चलीं। साथ ही महेंद्रगढ़ के नारनौल में दोपहर बाद मौसम में बदलाव और 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। रोहतक में 45.2, हिसार में 43.6, अम्बाला में 42.4, करनाल में 42, चरखी दादरी में 41.7 डिग्री सैल्सियस तापमान रहा। गुरुग्राम, झज्जर, जींद, महेन्द्रगढ़, मेवात, पलवल, सिरसा, सोनीपत, रेवाड़ी, भिवानी में भी 40 डिग्री सैल्सियस से ऊपर तापमान रहा। तेज अंधड़ के कारण रविवार शाम को सिवानी क्षेत्र के कई गांवों में काफी नुक्सान हुआ। इससे बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!