भट्ठा पाठशाला में मनाया गया बच्चों का सामूहिक जन्मदिवस, खुशी से खिल उठे मासूम चेहरे(VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 24 Feb, 2020 04:45 PM

रादौर के गांव धौडंग के एक ईंट भठ्ठे पर चलाई जा रही भठ्ठा पाठशाला में सोमवार को स्वयंसेवियों द्वारा उन बच्चों का सामूहिक जन्मदिवस मनाया गया, जिन बच्चों को अपने जन्मदिवस की जानकारी नहीं है। ये स्वयंसेवी डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी हैं जो पिछले करीब...

रादौर (कुलदीप सैनी): रादौर के गांव धौडंग के एक ईंट भट्ठे पर चलाई जा रही भट्ठा पाठशाला में सोमवार को स्वयंसेवियों द्वारा उन बच्चों का सामूहिक जन्मदिवस मनाया गया, जिन बच्चों को अपने जन्मदिवस की जानकारी नहीं है। ये स्वयंसेवी डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी हैं जो पिछले करीब पांच साल से इस पाठशाला को चला रहे हैं।

PunjabKesari, Haryana

डेरा के स्वयंसेवी जसवंत ने बताया कि वे भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर परिवारों के बच्चों को शिक्षित करते हैं और समय समय पर बच्चों के साथ तीज त्यौहार मनाने के अलावा इनका जन्मदिवस भी सेलिब्रेट करते हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से काफी बच्चे ऐसे भी थे जिन्हें अपने जन्मदिवस की जानकारी ही नहीं थी, जिस कारण अन्य बच्चों का जन्मदिवस सेलिब्रेट किया जाता था तो इनके चेहरे पर मायूसी झलकती थी। 

इसलिए इन बच्चों की इसी मायूसी को देखते हुए 23 ऐसे बच्चों का सामूहिक जन्मदिवस मनाया गया है। बता दें कि डेरा के स्वयंसेवी पिछले पांच वर्ष से ईंट भठ्ठों पर काम करने वाले मजदूर परिवारों के बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं। डेरा के इन स्वयंसेवियों की कड़ी मेहनत के बाद ही इन मजदूर परिवारों के कई बच्चे स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!