Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Nov, 2025 11:02 PM

सोहना में एक व्यक्ति के घर में घुसकर युवक को बंधक बनाकर ब्लैंक पेपर पर दस्तावेज पर अंगूठा लगवाने का मामला सामने आया है। सोहना सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): सोहना में एक व्यक्ति के घर में घुसकर युवक को बंधक बनाकर ब्लैंक पेपर पर दस्तावेज पर अंगूठा लगवाने का मामला सामने आया है। सोहना सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115, 127(2), 131, 333, 351(2), 61 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
पुलिस को दी शिकायत में सोहना के वार्ड-19 के मंगल नगर के रहने वाले बालकिशन ने कहा कि कल उनके घर पर विनोद अपने दो अन्य साथियों के साथ जबरन घर में घुस आया और उन्हें बंधक बना लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उससे मारपीट की और कुछ ब्लैंक पेपर पर उसका जबरन अंगूठा लगा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।