शख्स को नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, मिली 5 साल की कैद और 10 हजार जुर्माने की सजा

Edited By Vivek Rai, Updated: 10 May, 2022 06:09 PM

man had to molest minor girls got 5 years imprisonment

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। जींद से एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां अधेड़ उम्र के व्यक्ति को उसके किए की सजा मिली है।

जींद(अनिल): महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। जींद से एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां अधेड़ उम्र के व्यक्ति को उसके किए की सजा मिली है।

दरअसल, नाबालिग लड़कियों के परिजनों ने 27 जून 2020 को पुलिस को शिकायत दी थी कि अधेड़ उम्र के व्यक्ति द्वारा नाबालिगों के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी दी गई है। परिजनो की शिकायत पर थाना उचाना जींद में मामला दर्ज करके उप निरीक्षक प्रेम देवी द्वारा मामले में जांच की गई। जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार करके आरोपी मोहनलाल के खिलाफ ठोस साक्ष्य हासिल किए गए व आरोपी को जेल भेज दिया गया।

दिनांक 30.07.2020 को न्यायालय के सम्मुख पेश किया गया। तभी से यह मामला अदालत में विचाराधीन था। परिणाम स्वरूप आरोपी मोहनलाल वासी मोहनगढ़ छापरा को अदालत चंदरहास एएसजे जींद द्वारा दोषी करार देते हुए 10 पोक्सो एक्ट के तहत 5 साल कैद व 10 हजार रूपए जुर्माना की सजा सुनाई है। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रत्येक पीड़ित बच्ची को 50 हजार रुपए हर्जाना के तौर पर दिए जायेंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!