बच्चा पैदा करने के लिए मांगा खर्च तो प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 Nov, 2025 10:00 PM

man arrested in case of murder his girlfirend

प्रेगनेंसी के बाद बच्चा पैदा होने तक का खर्च उठाने का दबाव प्रेमी पर बनाने की सजा एक महिला को अपनी जान गंवा कर भुगतनी पड़ी। महिला अपने 2 पतियों को छोड़ कर प्रेमी के साथ गुड़गांव के डूंडाहेड़ा गांव में किराए पर रह रही थी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): प्रेगनेंसी के बाद बच्चा पैदा होने तक का खर्च उठाने का दबाव प्रेमी पर बनाने की सजा एक महिला को अपनी जान गंवा कर भुगतनी पड़ी। महिला अपने 2 पतियों को छोड़ कर प्रेमी के साथ गुड़गांव के डूंडाहेड़ा गांव में किराए पर रह रही थी। यहां कमरे से बदबू आने के बाद मकान मालिक ने पुलिस को बुलाया जिसके बाद महिला का शव बेड के नीचे से निकाला गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रेमी को उत्तर प्रदेश के फरुर्खाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कन्नौज उत्तर प्रदेश के रहने वाले अनुज के रूप में हुई जो गुड़गांव में ऑटो चलाता है। 

 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि मृतक अंगूरी निजी कंपनी में काम करती थी। उसकी पहली शादी साल 2023 में मोहम्मद सदरुद्दीन से हुई थी। कुछ समय बाद अपने पति से अलग होकर उसने साल 2024 में विशाल से कोर्ट मैरिज की थी। करीब 2 साल से अंगूरी अपने पति विशाल को छोड़कर गुड़गांव के डूंडाहेड़ा में कमरा किराये पर लेकर रह रही थी। यहां अक्सर अनुज अंगूरी के पास आता था। दोनों के बीच संबंध बने जिससे अंगूरी प्रेग्नेंट हो गई।

 

अंगूरी ने प्रेग्नेंट होने के बाद सारा खर्च अनुज को उठाने के लिए कहा ओर उस पर दबाव बनाने लगी जिससे अनुज परेशान हो गया ओर उसने गला दबाकर अंगूरी की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!