हेड कांस्टेबल द्वारा नाबालिग का अपहरण करने के मामले में हुआ बड़ा खुलासा

Edited By Shivam, Updated: 19 Sep, 2019 05:24 PM

सोनीपत के  मुरथल थाना क्षेत्र के गांव से हेड कांस्टेबल द्वारा आधी रात को एक नाबालिग को जबरन अपनी कार में बैठाकर ले जाने के मामले में दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी गई है। हेड कांस्टेबल पर एक दिन पहले ही नाबालिग को घर से जबरन ले जाने का मुकदमा दर्ज हुआ...

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत के  मुरथल थाना क्षेत्र के गांव से हेड कांस्टेबल द्वारा आधी रात को एक नाबालिग को उठाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में मेडिकल करवाने के बाद हेड कांस्टेबल द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हो गई है। अब मामले में दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी गई है। हेड कांस्टेबल पर एक दिन पहले ही नाबालिग को घर से जबरन ले जाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस पर उसने मेडिकल कराने की बात कही। मेडिकल कराने पर नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट को भी जोड़ दिया है। 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार मुरथल थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने सोमवार को पुलिस को बताया था कि रविवार रात सवा 12 बजे एक कार सवार व्यक्ति उनके घर के बाहर आया था, परिजनों को जब पता लगा तो उन्होंने लड़की तलाश शुरू कर दी थी। इस पर तड़के 3 बजकर 6 मिनट पर कार सवार वापस आया तो उन्होंने उसे घेर लिया था। कार में उसकी बहन भी सवार थी और रो रही थी। कार सवार वापस भागने लगा तो उन्होंने शीशे पर हाथ मारा, इससे  शीशा टूट गया। 

उन्होंने कार सवार को उतार लिया। कार सवार की पहचान हेड कांस्टेबल अनिल के रूप में हुई। इस दौरान उसकी बहन ने कुछ भी कहने से मना कर दिया था। बाद में ग्रामीणों ने हेड कांस्टेबल को पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 363 व 366ए के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जांच अधिकारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि नाबालिक लड़की का पहले अपरहण किया था। 

उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़की के भाई ने हेड कांस्टेबल पर लड़की को जबरन कार में बैठाकर ले जाने का आरोप लगाया था। इस पर अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था और लड़की का मेडिकल करवाया गया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी हेड कांस्टेबल पर दर्ज मुकद्दमे में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट भी जोड़ा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!