Edited By Krishan Rana, Updated: 03 Aug, 2026 06:48 PM

अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अलवर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा
हरियाणा डेस्क : अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अलवर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां हरियाणा रोडवेज बस व ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे बस में मौके पर मौजूद सवारियों में चीख-पुकार मच गई।
बता दें कि हरियाणा रोडवेज कि यह बस अलवर से गुरुग्राम जा रही थी। बस में करीब 25 सवारियां बैठी हुई थीं। जैसे ही बस भावसिद्ध मंदिर के पास पहुंची तो ट्रक से बस अचानक टकरा गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं घटना के बाद केबिन में दोनों वाहनों के चालक फंस गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। हरियाणा रोडवेज की बस अलवर से गुरुग्राम जा रही थी। बस में करीब 21 यात्री सवार थे।
टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस के आने से पहले ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की और घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।
वहीं सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी अजीत सिंह बड़सरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बस चालक अनिल कुमार और ट्रक चालक को केबिन से बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल रामगढ़ उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे की सूचना मिलने पर रामगढ़ डीएसपी पिंटू कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य की निगरानी की। उनकी मौजूदगी में क्रेन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद करीब एक घंटे से बाधित यातायात फिर से सुचारु हो सका।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)