नौकरानी ने लगाई 50 हजार की सेंध, लॉकर से रुपए लेकर हुई फरार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 07 Jun, 2025 03:28 PM

maid theft money from house in gurgaon

सेक्टर-40 थाना एरिया में नौकरानी ने घर में रखे 50 हजार रुपए चोरी कर लिए। वारदात के बाद नौकरानी फरार हो गई। जब मकान मालिक को चोरी के बारे में पता लगा तो उसने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुड़गांव,(ब्यूरो): सेक्टर-40 थाना एरिया में नौकरानी ने घर में रखे 50 हजार रुपए चोरी कर लिए। वारदात के बाद नौकरानी फरार हो गई। जब मकान मालिक को चोरी के बारे में पता लगा तो उसने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-31 के रहने वाले शोबित गुप्ता ने बताया कि वह नोएडा की एक एमएनसी में काम करता है। उन्होंने अपने घर पर एक लाख रुपए लॉकर में रखे हुए थे। उन्हें जब रुपयों की जरूरत थी तो वह लॉकर में से रुपए निकालने गए तो उसमें 50 हजार रुपए गायब मिले। इस बारे में उन्होंने अपनी पत्नी स्वाति मिश्रा और कुक से पूछताछ की, लेकिन कुछ हल नहीं निकला। 

 

उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके घर पर अमिनर नाम की नोकरानी आती है। यह रुपए उसी ने चोरी किए हैं। रुपए चोरी करने के बाद से उसने काम पर आना बंद कर दिया। जब वह काम पर लगी थी तब से वह उससे आईडी प्रूफ मांग रहे हैं, लेकिन वह आज तक काई भी आईडी लेकर नहीं आई। वह अपनी बेटी को लेकर उनके घर आती थी जिसे उनकी पत्नी द्वारा पढ़ाया भी जाता था। शाेबित ने आरोप लगाया कि उनके इस लॉकर के बारे में नौकरानी को पता था। ऐसे में उन्होंने नौकरानी पर रुपए चोरी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!