पिस्तौल की नोक पर 60 हजार की लूट, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Shivam, Updated: 25 Sep, 2019 04:47 PM

loot of 60 thousand at the tip of pistol police engaged in investigation

नरवाना में पिस्तौल की नोक पर 60 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने दबलैन व फरैनकला के बीच में इस वारदात को अंजाम दिया है। 3 नौजवान लड़के पिस्तौल की नोक पर 60 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए हैं।

नरवाना(गुलशन):  नरवाना में पिस्तौल की नोक पर बदमाश 60 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए हैं। तीन बदमाशों ने दबलैन व फरैनकला के बीच में इस वारदात को अंजाम दिया है। भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हथियारों के बल पर तीन बदमाश लगभग 60 हजार लूट कर फरार हो गए। मामले की सूचना नरवाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!