Jhajjar में सनसनी: शहीदी पार्क के पास मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Edited By Isha, Updated: 24 Apr, 2026 08:38 PM

body of unidentified woman found near shaheedi park

झज्जर शहर के दिल्ली गेट क्षेत्र स्थित शहीदी पार्क के पास बने मकबरों में शुक्रवार को करीब 35 वर्षीय एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शाम को क्षेत्र के लोगों ने मकबरों के पास महिला का शव पड़ा देखा तो तुरंत इसकी सू

झज्जर ( दिनेश मेहरा ): झज्जर शहर के दिल्ली गेट क्षेत्र स्थित शहीदी पार्क के पास बने मकबरों में शुक्रवार को करीब 35 वर्षीय एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शाम को क्षेत्र के लोगों ने मकबरों के पास महिला का शव पड़ा देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही झज्जर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी अनिरुद्ध चौहान भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की तथा घटनास्थल से जुड़े जरूरी साक्ष्य जुटाए। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है,लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह वहां कैसे पहुंची। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है,ताकि महिला की पहचान हो सके और मामले के संबंध में कोई अहम सुराग मिल सके। दिल्ली गेट जैसे व्यस्त इलाके में शव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!