दुष्यंत चौटाला के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स, बोले- "पुलिस का व्यवहार गुंडों जैसा, अफसरशाही हुई बेलगाम"

Edited By Isha, Updated: 19 Apr, 2026 03:39 PM

congress mla kuldeep vats comes out in support of dushyant chautala

हिसार में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ हुई कथित बदसलूकी और सुरक्षा चूक के मामले ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। इस घटना को लेकर बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए

झज्जर(दिनेश):  हिसार में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ हुई कथित बदसलूकी और सुरक्षा चूक के मामले ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। इस घटना को लेकर बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और किसी भी प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री के साथ इस प्रकार का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 

कुलदीप वत्स ने कहा कि चाहे व्यक्ति किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो,यदि वह प्रदेश का उपमुख्यमंत्री रह चुका है तो उसकी गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुष्यंत चौटाला की गाड़ी के सामने वाहन लगाना,हथियार दिखाना और डराने-धमकाने जैसी हरकतें पुलिस जैसी नहीं बल्कि गुंडा तत्वों जैसी प्रतीत होती हैं। 

उन्होंने कहा कि यह मामला किसी आम व्यक्ति से जुड़ा नहीं है,बल्कि प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे एक राजनीतिक नेता से जुड़ा है। वत्स ने कहा कि विधायक,मंत्री,सांसद या पूर्व पदाधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी होती है,लेकिन इस मामले में सरकार पूरी तरह विफल दिखाई दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि यदि पुलिस का रवैया इस तरह का है तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अफसरशाही बेलगाम हो चुकी है और कानून व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!