Edited By Isha, Updated: 02 Nov, 2026 05:27 PM

रामलीला मैदान में आयोजित वोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में हरियाणा युवा कांग्रेस ने बड़ी संख्या में भागीदारी करते हुए अपनी संगठनात्मक एकजुटता और सक्रियता का परिचय दिया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों
बहादुरगढ़: रामलीला मैदान में आयोजित वोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में हरियाणा युवा कांग्रेस ने बड़ी संख्या में भागीदारी करते हुए अपनी संगठनात्मक एकजुटता और सक्रियता का परिचय दिया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों, विधानसभा क्षेत्रों और ब्लॉक स्तर से हरियाणा युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचे और महारैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि इस महारैली में हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने जिस उत्साह, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ भाग लिया, वह सराहनीय है। प्रदेशभर से युवाओं ने दिल्ली पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। संगठन के हर स्तर पर कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई।
निशित कटारिया ने कहा कि हरियाणा युवा कांग्रेस के लिए यह गर्व का विषय है कि प्रदेश के कोने-कोने से युवा साथी एकजुट होकर लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर आयोजित इस महारैली का हिस्सा बने। जिला अध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों और हजारों कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए संगठन की मजबूती का परिचय दिया।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है। मतदाता सूची की पारदर्शिता, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार की सुरक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण आधार हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर आयोजित इस महारैली में युवाओं की भागीदारी ने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति उनकी जागरूकता को प्रदर्शित किया।
कटारिया ने आगे कहा कि युवा कांग्रेस केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं, किसानों, मजदूरों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी आवाज उठाती रही है। हरियाणा युवा कांग्रेस आगे भी जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रियता से अपनी भूमिका निभाएगी और संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले, विधानसभा और गांव तक मजबूत करने के लिए काम करेगी।
अंत में निशित कटारिया ने महारैली में शामिल हुए हरियाणा युवा कांग्रेस के सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों और प्रत्येक कार्यकर्ता का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी साथियों की मेहनत, समय और संगठन के प्रति समर्पण के लिए वे व्यक्तिगत रूप से आभारी हैं। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रत्येक साथी की भागीदारी संगठन की सामूहिक जिम्मेदारी और सक्रियता को दर्शाती है।