महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

Edited By Harman, Updated: 18 Apr, 2026 05:45 PM

arvind sharma scathing attack on congress over the women s reservation bill

महिला आरक्षण बिल को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही महिला विरोधी रही है और संसद में बिल पेश होने के दौरान भी वह इसे पास नहीं होने देना चाहती थी। शर्मा ने आरोप...

रोहतक : महिला आरक्षण बिल को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही महिला विरोधी रही है और संसद में बिल पेश होने के दौरान भी वह इसे पास नहीं होने देना चाहती थी। शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास पहले लोकसभा और राज्यसभा में पूर्ण बहुमत रहा, लेकिन इसके बावजूद वह महिला आरक्षण लागू करने का साहस नहीं जुटा सकी।

"जनगणना और परिसीमन के बिना बिल को लागू करना संभव नहीं"

सांपला में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अब भाजपा पर बेवजह आरोप लगा रही है, जबकि सच्चाई यह है कि बिना जनगणना और परिसीमन के इस बिल को लागू करना संभव नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार ने संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए महिला आरक्षण को आगे बढ़ाया है, जबकि कांग्रेस ने वर्षों तक इस मुद्दे को केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया।
उन्होंने कहा, “कांग्रेस के पास जब पूरा मौका था तब उन्होंने महिलाओं को अधिकार देने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब जब भाजपा सरकार इस दिशा में ऐतिहासिक फैसला ले रही है, तो कांग्रेस इसे रोकने की कोशिश कर रही है।”

इस दौरान अरविंद शर्मा सांपला में स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर भाजपा कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी निकाय चुनावों में जनता भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों के आधार पर वोट देगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेशभर में भाजपा को भारी समर्थन मिलेगा और हर जगह कमल खिलेगा। शर्मा ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने पारदर्शिता, विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है, जिसके चलते जनता का भरोसा पार्टी पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं और विपक्ष के भ्रामक प्रचार का जवाब दें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने आगामी चुनावों में भाजपा की जीत का भरोसा जताया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!