बहादुरगढ़ में अवैध संबंधों का खौफनाक अंजाम, युवक को दी ऐसी भयानक मौत...जानकर कांप जाएगी आपकी रूह

Edited By Harman, Updated: 24 Apr, 2026 11:12 AM

man murdered in bahadurgarh

हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक रुह कंपा देने वाली वारदात की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।

बहादुरगढ़ : हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक रुह कंपा देने वाली वारदात की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना आसौदा थाना क्षेत्र के गांव मांडोठी की है।  मृतक की पहचान कृष्ण के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि कृष्ण के गांव के ही महिला के साथ अवैध संबंध थे। वहीं इस यहीं बात उस महिला के परिजनों को पसंद नहीं आई। उन्होंने इसी बात का प्रतिशोध लेने के लिए लाठी डंडों से बुरी तरह पीट-पीट उसे जख्मी कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं वारदात को अंजाम दे आरोपी मौके से फरार हो गए।

आनन-फानन में उसे बहादुरगढ़ के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान कृष्ण ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!