कार ने बाइक को मारी टक्कर, बुझ गए दो घरों के चिराग, एक स्टेट चैंपियन

Edited By Isha, Updated: 17 Feb, 2020 01:09 PM

lamps of two houses extinguished in road accident fufre brothers died

सुताना मोड़ के पास हुए दर्दनाक हादसे में 2 फुफेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा एक तेज रफ्तार एक ईको स्पोर्ट्स कार द्वारा बाइक को टक्कर मारने से हुआ है। घटना की सूचना पाकर...

पानीपत (संजीव) : सुताना मोड़ के पास हुए दर्दनाक हादसे में 2 फुफेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा एक तेज रफ्तार एक ईको स्पोर्ट्स कार द्वारा बाइक को टक्कर मारने से हुआ है। घटना की सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम उपरांत वारिसों को सौंप दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदॢशयों के बयानों पर थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने केस दर्ज करके जांच तेज कर दी है। दोनों युवक सेना में भर्ती की तैयारियों में जुटे हुए थे।

गांव खुखराना निवासी विकास (22) अपनी बुआ के लड़के भादड़ निवासी अमित (23) के साथ बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने गांव लोहारी गया था। वापसी में सुताना मोड़ पर एक इको स्पोर्टस गाड़ी नम्बर एचआर06एएफ-5083 के चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार, गलत व लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे तथा गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा करने के बाद कार चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। दोनों घायलों को राहगीरों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार दोपहर एक बजे तक भी शव का पोस्टमार्टम न होने पर नाराज परिजनों ने सिविल अस्पताल में काफी हंगामा भी किया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर आकर परिजनों को शांत करवाया तथा डाक्टरों से बातचीत कर शवों का पोस्टमार्टम करवा वारिसों को सौंप दिया गया। घटना को लेकर दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। थाना मॉडल टाऊन मामले की जांच कर रही है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!