Kurukshetra: कोहरे की वजह से तापमान में आई गिरावट, खांसी, जुकाम और बुखार में मरीजों की संख्या बढ़ी

Edited By Deepak Kumar, Updated: 07 Jan, 2025 02:33 PM

kurukshetra temperature cold and cough patients increased due to fog

कुरुक्षेत्र जिले में ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है, जिसके कारण कुरुक्षेत्र के अस्पतालों में बढ़ती ठंड की वजह से खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर): कुरुक्षेत्र जिले में ठंड व कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है व तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है, जिसकी वजह से सड़को व सार्वजनिक जगह पर लोगों का आवागमन भी कम दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर कुरुक्षेत्र के अस्पतालों में बढ़ती ठंड की वजह से खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टर कृष्ण कुमार और डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बारिश और कोहरे की वजह से अचानक से ठंड ज्यादा बढ़ गई है और लगातार तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है, जिसकी वजह से अस्पताल में खांसी जुखाम व बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि अगर जरूरी काम ना हो तो घर से बाहर न जाए और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!