जानिए कौन हैं सुदीक्षा महाराज, जिनके सामने नतमस्तक नजर आए हरियाणा के मुख्यमंत्री

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 04 Nov, 2025 09:50 PM

know who is sudiksha maharaj before whom cm of haryana was seen bowing down

हरियाणा में निरंकारी संत समागम में बीते रविवार को कार्यक्रम में सीएम सैनी सुदीक्षा महाराज के सामने नतमस्तक नजर आए।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा में 78वां निरंकारी संत समागम बीते रविवार को आयोजित हुआ। जिसमें सीएम सैनी ने इस समागम में पहुंचकर श्रद्धालुओं को संबोधित किया। इस दौरान समागम पंडाल में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सीएम सैनी यहां सुदीक्षा महाराज के सामने नतमस्तक नजर आए। सीएम सैनी ने कहा कि निरंकारी मिशन के ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, शांति और एकता का संदेश फैलाते हैं।

संत निरंकारी मिशन की वर्तमान प्रमुख माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव ने 17 जुलाई 2018 को आध्यात्मिक नेतृत्व संभाला। वह मिशन की छठी सतगुरु हैं और संत निरंकारी आंदोलन को आधुनिक युग में नई ऊर्जा और दिशा प्रदान कर रही हैं। माता सुदीक्षा का विवाह 8 अगस्त 2017 को रमित चंदना से दिल्ली में हुआ था। उनके पति रमित चंदना को हमेशा सुदीक्षा महाराज के हर कार्यक्रम में साथ देखा जाता है।

PunjabKesari

संत निरंकारी मिशन का इतिहास

संत निरंकारी मिशन की स्थापना 1929 में बाबा बूटा सिंह ने पेशावर (अब पाकिस्तान में) में की थी। भारत विभाजन के बाद, बाबा अवतार सिंह ने मिशन को पुनर्गठित किया और 24 सितंबर 1948 को दिल्ली में ‘संत निरंकारी मंडल’ की नींव रखी। आगे चलकर 1962 में उनके पुत्र बाबा गुरबचन सिंह ने नेतृत्व किया, लेकिन 1980 में उनकी हत्या कर दी गई। 

बाबा हरदेव ने संभाली बागडोर

पिता की हत्या के बाद उनके बेटे बाबा हरदेव सिंह ने मिशन की बागडोर संभाली और आध्यात्मिक एकता का संदेश फैलाया। 2016 में कनाडा में एक सड़क दुर्घटना में उनके निधन के बाद माता सविंदर ने यह जिम्मेदारी ली। 2018 में उन्होंने अपनी पुत्री माता सुदीक्षा को मिशन की बागडोर सौंपी।

निरंकारी मिशन का उद्देश्य

संत निरंकारी मिशन का उद्देश्य मानव जीवन को ‘ब्रह्मज्ञान’ के माध्यम से ईश्वर की सच्ची पहचान कराना और प्रेम, शांति व एकता का संदेश देना है। यह आंदोलन जाति, धर्म या संप्रदाय के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता को सर्वोच्च मूल्य मानता है। मिशन का प्रयास है कि समाज से अंधविश्वास, नफरत और अज्ञानता को दूर किया जाए और हर व्यक्ति एक-दूसरे के प्रति भाईचारे, करुणा और सहयोग की भावना से जुड़ा रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!