स्कूल गई छात्रा का अपहरण, पिता ने 2 युवकों पर जाहिर किया शक

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Nov, 2020 02:37 PM

kidnapped girl student father suspects 2 youth

एक गांव से पानीपत कॉलोनी स्थित निजी स्कूल की छात्रा का अपहरण कर लिया गया। छात्रा के पिता ने 2 युवकों पर अपहरण का शक जाहिर करते हुए पुलिस को शिकायत दी है। थाना किला में केस दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरु ...

पानीपत : एक गांव से पानीपत कॉलोनी स्थित निजी स्कूल की छात्रा का अपहरण कर लिया गया। छात्रा के पिता ने 2 युवकों पर अपहरण का शक जाहिर करते हुए पुलिस को शिकायत दी है। थाना किला में केस दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

एक गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी पानीपत शहर की एक कॉलोनी में स्थित निजी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। उसकी बेटी सुबह पढ़ने के लिए स्कूल गई थी जो कि देर शाम तक भी वापस नहीं लौटी। उसने अपने स्तर पर बेटी की हर जगह तलाश कर ली है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उसे शक है कि उसकी बेटी का सन्नी व सूरज नामक 2 युवकों ने अपहरण कर लिया है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!