Karnal: बैंक के अंदर रिटायर्ड अधिकारी का बैग चीरकर 80 हजार निकाले, घटना CCTC में कैद

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 24 Jul, 2025 05:09 PM

karnal rupees taken out by ripping bag of retired officer inside bank

करनाल जिले के पंजाब नेशनल बैंक घरौंडा में एक रिटायर्ड अधिकारी का बैग काट कर लगभग 80 हजार रुपए निकाल लेने जाने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घरौंडा (विवेक राणा) : करनाल जिले के पंजाब नेशनल बैंक घरौंडा में एक रिटायर्ड अधिकारी का बैग काट कर लगभग 80 हजार रुपए निकाल लेने जाने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह कृषि विभाग से रिटायर्ड हो चुके हैं। वह वीरवार को सुबह करीब 11 बजे रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से केवाईसी के रुपए निकलवाने गया था। वह पैसे निकलवाकर लॉकर का किराया जमा कराने लगा। उसी समय किसी ने उसके थैला काट कर करीब 80 हजार रुपए निकाल लिए। कुछ देर बाद थैला कटा मिला तो उसने कैश को संभाला लेकिन सारा कैश गायब था। ये देख वह हैरान रह गया।

PunjabKesari

डॉ राजेंद्र सिंह ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस व बैंक अधिकारियों की दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें 2 महिलाएं थैला काटते हुए नजर आ रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!