हरियाणा के इस पर्वतारोही ने बनाया एक और रिकॉर्ड, अब कंचनजंगा पर की फतह हासिल

Edited By Deepak Kumar, Updated: 28 May, 2025 02:27 PM

karnal mountaineer sunil made another record climbed kanchenjunga

करनाल के छोटे से गांव रसूलपुर के रहने वाले सुनील ने कंचनजंगा पर फतह हासिल कर करनाल और हरियाणा का नाम देश भर में चमका दिया है।

करनालः जब मन में ठान लिया कुछ करना है तो आपकी डगर कभी मुश्किल नहीं हो सकती ये है। करनाल के छोटे से गांव रसूलपुर के रहने वाले सुनील जो बैंक में क्लर्क पद पर तैनात है। साथ-साथ एक पर्वतारोही भी है, जिन्होंने अब कंचनजंगा पर फतह हासिल कर करनाल और हरियाणा का नाम देश भर में चमका दिया है।
 
दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी पर फतह हासिलः सुनील 

सुनील ने बताया कि दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची और इंडिया की सबसे पीक कंचनजंगा 8,586 मीटर जिसकी ऊंचाई है उस पर फतह हासिल करके आया हूं। एक महीना पहले मैने नेपाल में स्थित अन्नपूर्णा पर्वत पर फतह हासिल की थी जो वल्ड की सबसे खरतनाक चोटी मानी जाती है उसे फतह किया था। उससे पहले वर्ष 2023 में माउंट एवरेस्ट, वर्ल्ड हाईएस्ट ,वर्ल्ड फोर्थ हाईएस्ट मानस्लू , माउंट लातसे समेत इंडिया में भी उन्होंने काफी क्लाईम्म किया है। सुनील ने अपने अगले लक्ष्य के बारे में बताया नेपाल में उनकी दो माउंटेन रहती है। माउंट मकालू जो विश्व का पांचवां सबसे बड़ा पर्वत है और विश्व का सातवां   माउंट धोलागिरी ये दो माउंटेन रहती है अभी फिलहाल मेरा लक्ष्य उन पर फतह हासिल करना है।

कंचनजंगा की चढ़ाई बहुत ही मुश्किलः सुनील

सुनील ने बताया कि कंचनजंगा की चढ़ाई बहुत ही मुश्किल है, वहां का मौसम और उसका टेरन बहुत मुश्किल है, लेकिन इस बार हमारी काफी अच्छी टीम थी। पिछले वर्ष भी मैं वहां था लेकिन 2 बार मैंने कोशिश की पर खराब मौसम की वजह से मैं आगे नहीं जा पाया। इस साल हमारे साथ भारतीय सेना और एक टीम और थी। विदेशी लोग भी थे। मौसम भी काफी अच्छा था इसलिए हमने फतह हासिल की है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को करनाल से वो कंचनजंगा पर्वत की चढ़ाई के लिए निकले थे और 25 जून को वापिस लौटे हैं। कंचनजंगा की 8,586 मीटर की ऊंचाई है, वहां पर आपको ऑक्सीजन का सामना भी करना पड़ता है। ऑक्सीजन का लेवल काफी कम है।इंडिया और नेपाल के बॉर्डर पर यह पीक है। मौसम कब बदल जाए इसके बारे में यहां बिल्कुल पता नहीं लगता, यहां पर चढ़ाई ना होने का सबसे मुश्किल कारण मौसम में बदलाव होना है।सुनील ने बताया उन्होंने 2015 में अपनी जर्नी की शुरुआत की और भारत के कई अलग अलग शिखर पर जाना शुरू कर दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Mumbai Indians

228/5

20.0

Mumbai Indians are 228 for 5

RR 11.40
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!