पवित्र रिश्ता हुआ कलंकित: कलयुगी बेटे ने मां को ही बनाया हवस का शिकार, विरोध करने पर खूब पीटा

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 10 Jul, 2025 09:53 PM

kaliyug son made his mother a victim of his lust in panipat

पानीपत जिले के एक गांव में बेटे द्वारा अपनी 50 वर्षीय सगी मां के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। नशे के आदी आरोपी का 4 साल पहले पत्नी से तलाक हो चुका है। 8 जुलाई की रात को वह घर पर शराब पीकर आया और मां के साथ गाली- गलौज की।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले के एक गांव में बेटे द्वारा अपनी 50 वर्षीय सगी मां के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। नशे के आदी आरोपी का 4 साल पहले पत्नी से तलाक हो चुका है। 8 जुलाई की रात को वह घर पर शराब पीकर आया और मां के साथ गाली- गलौज की। इतना ही नहीं, उसने मां के साथ जबरदस्ती की।

विरोध करने पर मां को पीटा। अगली सुबह महिला ने अपनी बेटियों व बाहर गए पति से इस बारे में बात की और फिर मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में 50 वर्षीय महिला ने बताया कि वह चार बच्चों की मां है। जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है। चारों बच्चे विवाहित हैं। उसके इकलौते बेटे की 6 साल पहले शादी हुई थी। वह भी एक बेटे का पिता है। करीब 4 साल पहले बेटे का तलाक हो गया है। वह शराब पीने का आदी है। महिला ने बताया कि वह अपने पोते का खुद ही पालन पोषण करती है।

PunjabKesari

पीड़ित महिला घर पर थी अकेली

8 जुलाई को उसका बेटा शाम करीब 7 बजे खेतों में फसलों को पानी देने गया था। पीड़ित महिला का पति अपनी बहन की ससुराल में करीब 8 दिन पहले से गया हुआ है। महिला अपने पोते के साथ घर पर अकेली थी। रात करीब 10 बजे बेटा खेत से शराब पीकर घर लौटा। उस वक्त वह अपने पोते के साथ सो रही थी। बेटे ने घर पर आते ही तेज आवाज में टीवी चला दिया। आवाज सुनने के बाद वह उठी और बेटे के पास गई। इस दौरान देखा कि बेटा निर्वस्त्र पड़ा हुआ था। मां ने उसे खाने के लिए पूछा तो वह गाली गलौज व मारपीट करने लगा।

मां को संबंध बनाने को कहा

बताया जा रहा है कि नग्न हालत में पहुंचा मां के पास, बोला संबंध बनाने है इसके बाद वह अपने बेटे को अपने पास ले गया। उसने लगातार मां को गाली निकालना जारी रखा और नशे की हालत में मां से संबंध बनाने को कहा। मां ने इसका विरोध किया तो उसने फिर मारपीट की। रात करीब 12 बजे बेटा उसके कमरे में घुसा और जबरदस्ती रेप किया। सुबह होने पर मां ने इस बारे में अपने पति और तीनों बेटियों को बताया। जिसके बाद थाने में शिकायत दी गई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!