ताऊ देवीलाल की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर JJP कार्यकर्ताओं में रोष, बोले- यह हरियाणा की विरासत का अपमान

Edited By Krishan Rana, Updated: 09 May, 2026 04:40 PM

jjp workers are angry over the vandalism of tau devi lal s statue saying it is

पिपली स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में पूर्व उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): पिपली स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में पूर्व उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा कीचड़ और गारे के लोथड़े फेंकने का मामला सामने आने के बाद जननायक जनता पार्टी (JJP) कार्यकर्ताओं में भारी रोष फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तथा प्रतिमा की सफाई कर विरोध जताया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 7 बजे जेजेपी नेता योगेश शर्मा को एक बुजुर्ग व्यक्ति ने फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही योगेश शर्मा अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां प्रतिमा के चेहरे और पगड़ी तक पर कीचड़ फेंका हुआ मिला। कार्यकर्ताओं ने तुरंत प्रतिमा की सफाई की, लेकिन घटना को लेकर पार्टी नेताओं में गहरा आक्रोश बना हुआ है।

जेजेपी नेता योगेश शर्मा ने कहा कि यह केवल एक प्रतिमा का अपमान नहीं बल्कि हरियाणा की उस विरासत और विचारधारा का अपमान है, जिसे जनता ने जननायक का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल प्रदेश के सम्मान और किसानों की आवाज रहे हैं। इस तरह की हरकत बेहद निंदनीय और घटिया मानसिकता को दर्शाती है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। योगेश शर्मा ने कहा कि जीटी रोड जैसे व्यस्त क्षेत्र में दिनदहाड़े इस तरह की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। उन्होंने बताया कि शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति और संभावित कड़े फैसलों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रतिमा स्थल पर दोबारा सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!