Haryana Weather: हरियाणा में आज फिर झमाझम बरसेंगे बादल, यहां पढ़ें मौसम की ताजा अपडेट

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Aug, 2024 12:43 PM

it will rain in these 27 cities of haryana today

हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मानसून एक्टिव है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने आज 27 शहरों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसमें से 10 शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां हैवी रेन होने के आसार हैं।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मानसून एक्टिव है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने आज 27 शहरों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसमें से 10 शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां हैवी रेन होने के आसार हैं।

इन शहरों में सांपला, रोहतक, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, गोहाना, इसराना, पानीपत, शामिल हैं। यहां 30-40 KMPH की स्पीड से हवाएं चलेंगी। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। इसके अलावा चरखी दादरी, भिवानी, तोशाम, बहादुरगढ़, बेरी खास, बवानी खेड़ा, हांसी, नारनौंद, घरौंडा, महम, सफीदों, इंद्री में हलकी बारिश होने के आसार हैं। सोनीपत में आज सुबह 4 बजे के करीब तेज बारिश शुरू हुई। 

PunjabKesari

24 तक खराब रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 24 अगस्त तक बारिश का सिलसिला चलेगा। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगस्त में अच्छी बारिश से फसलों को काफी फायदा होगा। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश महेंद्रगढ़ में हुई। यहां 35.5MM पानी गिरा। इसके अलावा रोहतक में 21MM, भिवानी में 16, पानीपत में 13.5MM बारिश रिकॉर्ड की गई। कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, करनाल में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। अन्य जिलों में बारिश नहीं हुई, हालांकि बादल छाए रहे।

अगस्त में मेहरबान मानसून

हरियाणा के 22 जिलों में अगस्त के 10 दिनों में अभी तक सामान्य से 42% अधिक बारिश हुई है। अभी तक सभी जगह 53.9MM बारिश होनी थी, लेकिन इन दस दिनों में 76.7 एमएम बारिश हो चुकी है। इनमें फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, पलवल, पंचकूला और पानीपत में सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं अब मानसून सीजन में 1 जून से अब तक सूबे में 224.2MM बारिश हुई है, जबकि सामान्य बरसात 275.9MM है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!