Haryana: सोनीपत में युवाओं ने बारिश को बनाया व्यापार, फंसी कारों को धक्का देने के ले रहे इतने रुपये

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Aug, 2025 09:21 AM

in sonipat the youth have made rain a business

मानसून टर्फ उत्तरी पर्वतीय से वापस हरियाणा में पहुंचने पर मानसून गतिविधियां देखने को मिली। बीते दिन सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम सहित कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली।

सोनीपत: मानसून टर्फ उत्तरी पर्वतीय से वापस हरियाणा में पहुंचने पर मानसून गतिविधियां देखने को मिली। बीते दिन सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम सहित कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली। इसके अलावा कई जिलों में हल्की बारिश हुई। वहीं सोनीपत जिले में तो बारिश के हालात बेहद खराब हो गए। 

PunjabKesari

बता दें कि सोनीपत शहर की सड़कों पर तीन से चार फीट तक पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगहों तो गाड़ियां पानी में फंस गई और खराब हो गई। वहीं बारिश के पानी में फंसी गाड़ियों को निकालने के लिए सोनीपत के युवाओं मौके का फायदा उठाना शुरु किया। ये युवा गाड़ियों को बाहर निकालने के लिए 500 से 1000 रुपये तक वसूल रहे हैं। सड़कों से गाड़ियां निकालने एक शख्स ने कहा कि वह अब तक 10 गाड़ियां निकाल चुका है और करीब चार हजार रुपये कमा चुका है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह प्रशासन की लापरवाही है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण यह सब देखना पड़ रहा है। शहर के लोगों ने नाराजगी जताई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)




 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!