धान की खेती करने वाले किसानों के लिए अहम खबर, 25 जून तक पूरा कर लें ये काम; मिलेगा बड़ा फायदा

Edited By Harman, Updated: 22 Jun, 2026 12:37 PM

important news for farmers cultivating paddy

गोहाना के कृषि विभाग के एसडीओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार पिछले कई वर्षों से धान की सीधी बुवाई को प्रोत्साहित कर रही है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे धान की बुवाई या रोपाई के बाद अपना पंजीकरण पोर्टल पर अवश्य करवाएं ताकि...

गोहाना ( सुनील जिंदल ) : हरियाणा सरकार धान की सीधी बुवाई को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रति एकड़ 4,500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दे रही है। सरकार का उद्देश्य पानी की बचत के साथ-साथ खेती की लागत को कम करना है। गोहाना में कृषि विभाग किसानों को सीधी बुवाई अपनाने के लिए लगातार जागरूक कर रहा है।

गोहाना के कृषि विभाग के एसडीओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार पिछले कई वर्षों से धान की सीधी बुवाई को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक से लगभग 20 प्रतिशत पानी की बचत होती है और मजदूरी पर होने वाला खर्च भी कम हो जाता है। सरकार किसानों को प्रति एकड़ 4,500 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान कर रही है।

उन्होंने बताया कि किसानों को 25 जून तक धान की सीधी बुवाई पूरी करनी है। गोहाना क्षेत्र में इस वर्ष करीब 8,500 एकड़ भूमि में धान की सीधी बुवाई का लक्ष्य रखा गया है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे धान की बुवाई या रोपाई के बाद अपना पंजीकरण पोर्टल पर अवश्य करवाएं ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

एसडीओ ने किसानों को सलाह दी कि धान की फसल में खरपतवार की समस्या को कम करने के लिए समय पर उचित दवा का छिड़काव करें, जिससे फसल की अच्छी बढ़वार सुनिश्चित हो सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!