मॉर्निंग वॉक के लिए गया था पति, घर आया तो मिली पत्नी की लहूलुहान लाश

Edited By Isha, Updated: 06 Feb, 2020 03:42 PM

husband went for morning walk came home found his wife s bloodied corpse

लवल में घर में सो  रही बुजुर्ग महिला की तड़के पाँच बजे किसी ने हत्या कर दी | महिला का पति उस समय मॉर्निंग वाक के लिए गया हुआ था | घर वापिस लौटकर देखा तो पत्नी कांता देवी बिस्तर पर ही  लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ी हुई

पलवल (गुरुदत्ता)- पलवल में घर में सो  रही बुजुर्ग महिला की तड़के पाँच बजे किसी ने हत्या कर दी | महिला का पति उस समय मॉर्निंग वॉक के लिए गया हुआ था | घर वापिस लौटकर देखा तो पत्नी कांता देवी बिस्तर पर ही लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ी हुई थी | पड़ोसियों की मदद से महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर  दिया | पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | 

पलवल प्रकाश विहार कॉलोनी में मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जेवर जनपद के निवासी बुजुर्ग दम्पत्ति पिछले आठ महीने से किराये के एक मकान में रहा रहा था | सुबह करीब पाँच बजे अज्ञात हमलावर ने बुजुर्ग महिला की बिस्तर में ही हत्या को अंजाम दे दिया | पुलिस ने मृतका के बेटे गौरव के ब्यान पर आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!