कबूतर पकड़ने के बहाने घर में घुसा युवक, चुराई नकदी व जेवरात

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Mar, 2021 08:33 AM

house stole cash and jewelery

शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यहां बालाजी कालोनी गली नंबर 5 में दिन में ही चोर एक घर से नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें दिन में भी पुलिस का कोई डर नहीं रहा है। चोरी करने के लिए एक नया तरीका ...

कैथल : शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यहां बालाजी कॉलोनी गली नंबर 5 में दिन में ही चोर एक घर से नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें दिन में भी पुलिस का कोई डर नहीं रहा है। चोरी करने के लिए एक नया तरीका आजमाया गया है। दोपहर करीब 2.30 बजे एक युवक कालोनी में आता है। वह एक बुजुर्ग महिला को कहता है कि उनकी छत पर उसका कबूतर चला गया है। क्या वह अपने कबूतर को ले आए। महिला ने सोचा कि जाकर कबूतर ले आएगा और उसने उसे छत पर जाने दिया। चोर ने फायदा उठाकर छतों से दूसरे के घर में घुसकर वहां वारदात को अंजाम दिया। चोरी करने के बाद चोर वापस वहां से नहीं आया बल्कि दूसरे पड़ोसी की छत से भाग निकला।

इस मामले में बालाजी कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि चोर उसके घर से करीब 32 हजार रुपए की नकदी, एक सोने की कानों की जोड़ी, एक सोने की अंगूठी और उसके बेटे के जरूरी कागजात चोरी कर ले गया है। घटना 5 मार्च की है। उस समय उसकी पत्नी और बेटा बाजार गए हुए थे और वह घर के बाहर बनी दुकान में ही बैठा था। बता दें कि दिन में चोरी होने की घटना के बाद कालोनी के लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। घटना को अंजाम देने वाला चोर गली में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने मौके पर जाकर सी.सी.टी.वी. फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। फुटेज को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस घटना में चोर का कोई दूसरा साथी भी शामिल हो सकता है। सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस जांच में जुट गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!