फिर राम रहीम से मिली हनीप्रीत, करीब आधा घंटा चली मुलाकात(VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 27 Jan, 2020 09:56 PM

साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम से मुलाकात करने के लिए उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत आज फिर सुनारिया जेल पहुंची। इस मुलाकात के दौरान दोनों में करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। बता दें कि हनीप्रीत अंबाला जेल से बाहर आने के...

रोहतक (दीपक भारद्वाज): साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम से मुलाकात करने के लिए उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत आज फिर सुनारिया जेल पहुंची। इस मुलाकात के दौरान दोनों में करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। बता दें कि हनीप्रीत अंबाला जेल से बाहर आने के बाद लगातार राम रहीम से मुलाकात कर रही है। राम रहीम से हनीप्रीत की यह पांचवी मुलाकात थी।

गौरतलब है कि सुनारिया जेल में राम रहीम साध्वियों से यौन शोषण मामले व पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में अलग अलग सजाएं काट रहा है। साध्वियों से यौन शोषण मामले में फैसला सुनाए जाने के दौरान पचंकूला में भड़के दंगे के आरोप में हनीप्रीत करीब डेढ़ साल तक अंबाला सेंट्रल जेल में बंद थी। अंबाला जेल से बाहर आई हनीप्रीत का राम रहीम से मुलाकातों का दौर जारी है। सूत्र बताते हैं कि हनीप्रीत राम रहीम को जमानत दिलाने की भरपूर प्रयास कर रही है।

हनीप्रीत के साथ दो वकील भी सुनारियां जेल पहुंचे थे। राम-रहीम से पिछले सोमवार को उनरे बेटा और दोनों बेटियां मिलकर गए थे। परिवार के लोगों और हनीप्रीत की अलग-अलग होने वाली मुलाकातों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं सिरसा डेरे के अंदर पावर को लेकर दो धड़े बनने की चर्चाएं भी तेज हैं। परिवार के साथ हनीप्रीत का मुलाकात के लिए नहीं आना भी चर्चाओं को हवा दे रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!