आधी रात को जाटावाला में CIA का धावा: 40 क्विंटल खैर और लग्जरी गाड़ी बरामद, माफिया में हड़कंप!

Edited By Isha, Updated: 10 Mar, 2026 11:48 AM

major khair smuggling racket busted joint raid on two houses

यमुनानगर के जाटावाला गांव में सीआईए की टीम ने वाइल्डलाइफ और वन विभाग के साथ मिलकर बड़ी रेड की। इस संयुक्त कार्रवाई में टीमों ने दो घरों पर छापा मारते हुए भारी मात्रा में खैर की बेसकीमती लकड़ी बरामद की है

यमुनानगर(परवेज खान): यमुनानगर के जाटावाला गांव में सीआईए की टीम ने वाइल्डलाइफ और वन विभाग के साथ मिलकर बड़ी रेड की। इस संयुक्त कार्रवाई में टीमों ने दो घरों पर छापा मारते हुए भारी मात्रा में खैर की बेसकीमती लकड़ी बरामद की है। छापेमारी के दौरान करीब 40 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की गई है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। टीमों को मौके से एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी मिली है, जिसका इस्तेमाल लकड़ी की तस्करी में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और वन विभाग की टीमों ने मौके से कई अहम सुराग भी जुटाए हैं। 

PunjabKesari

इस मामले में पुलिस ने इरफान और आरिफ समेत जाटावाला गांव के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस इलाके में खैर की अवैध कटाई और तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है जाटावाला गांव अब खैर की तस्करी का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है, जहां से आसपास के इलाकों में अवैध लकड़ी सप्लाई की जाती है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है और इस मामले में जल्द ही और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। 
 

PunjabKesari

छछरौली जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पकड़ी गई लकड़ी करीब 40 क्विंटल है जिसमें 160 पीस दो घरों से बरामद हुए हैं पुलिस ने वाइल्डलाइफ विभाग की शिकायत पर इरफान और आरिफ समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और इस मामले में एक स्कॉर्पियो को भी बरामद कर लिया गया है।फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और स्कॉर्पियो गाड़ी को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। वन विभाग और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!