लव जिहाद पर कानून बनाने के लिए योगी आदित्यानाथ से करेंगे बात: गृहमंत्री अनिल विज

Edited By Shivam, Updated: 01 Nov, 2020 06:41 PM

home minister anil vij said talk to yogi adityanath to make laws on love jihad

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि लव जिहाद का मामला है तो इस पर सोच विचार कर रहे हैं। विज ने कहा इसमें अपने साथियों सहयोगी पार्टी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिन्होंने इस पर कानून बनाने की बात कही है, उनसे भी बातचीत करेंगे।...

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि लव जिहाद का मामला है तो इस पर सोच विचार कर रहे हैं। विज ने कहा इसमें अपने साथियों सहयोगी पार्टी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिन्होंने इस पर कानून बनाने की बात कही है, उनसे भी बातचीत करेंगे। विज ने कहा कि इस पर सभी से बातचीत करके ही कुछ करेंगे।

निकिता हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रही महापंचायत ने बल्लभगढ़ में हाइवे जाम कर दिया। जिसके बाद पथराव और पुलिस द्वारा लाठी चार्ज की बात भी सामने आ रही है, जिसके बाद अब सूबे के गृह मंत्री अनिल विज की प्रतिक्रिया सामने आई है। मामले को लेकर विज ने कहा कि मामले में कोर्ट ने फैसला करना है और मामले की हर रोज सुनवाई के लिए मामला फास्टट्रैक में सुनवाई के लिए कह दिया गया है।

लव जिहाद को लेकर हरियाणा गंभीर हो गया है। निकिता हत्याकांड के बाद अब हरियाणा लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार कर रहा है। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अब इसके खिलाफ कानून बनाने की मांग उठ रही है। विज ने कहा कि इसके लिए कानून बनाने पर वो अपनी सहयोगी पार्टी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी बात करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!