33 साल से नहीं हुई भर्ती ! हरियाणा में योग का भविष्य संकट में...एक कोच के सहारे टिका पूरा सिस्टम

Edited By Krishan Rana, Updated: 28 Apr, 2026 01:51 PM

there have been no recruitments in 33 years the future of yoga in haryana is in

हरियाणा में योग को बढ़ावा देने के दावों के बीच जमीनी हकीकत बेहद चिंताजनक तस्वीर पेश

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में योग को बढ़ावा देने के दावों के बीच जमीनी हकीकत बेहद चिंताजनक तस्वीर पेश कर रही है। यहां खेल विभाग में योग कोच के 66 पद स्वीकृत होने के बावजूद वर्तमान में स्थिति यह है कि पूरे प्रदेश में मात्र एक सक्रिय कोच ही खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहा है। ऐसे में योग का भविष्य एक तरह से अंतिम सांसें गिनता नजर आ रहा है।

नियमों के अनुसार हर जिले में कम से कम एक महिला और एक पुरुष योग कोच होना चाहिए, लेकिन प्रदेश के 22 जिलों में एक भी योग कोच उपलब्ध नहीं है। परिणामस्वरूप खिलाड़ी बिना मार्गदर्शन के अभ्यास करने को मजबूर हैं और उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है।

बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछले वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 40 पदों पर भर्ती का ऐलान किया था, लेकिन यह घोषणा अब तक कागजों से बाहर नहीं निकल पाई है। फाइलें दफ्तरों में लंबित हैं और योग का विकास केवल आयोजनों और फोटो-ऑप तक सीमित होता जा रहा है।

42 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी चल रही : लक्ष्मी पंत

खेल विभाग के उप निदेशक लक्ष्मी पंत ने बताया 66 स्वीकृत पदों में से 42 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इन पदों को भर लिया जाएगा।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पिछले 33 वर्षों से विभाग में योग कोच की कोई नई भर्ती नहीं हुई। और तो और इस दौरान 38 कोच रिटायर्ड भी हो चुके हैं। वर्तमान में केवल 2 कोच बचे हैं, जिनमें से एक प्रशासनिक पद पर कार्यरत हैं, जबकि हिसार में एकमात्र कोच अब भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रमोशन मिलने के बावजूद वे बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मैदान में सक्रिय हैं।      

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!