Karnal में आधी रात हुआ Encounter, पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश Govind ढेर... पैर में लगी गोली

Edited By Isha, Updated: 27 Apr, 2026 09:38 AM

criminal govind neutralized in police retaliatory fire  shot in the leg

हरियाणा के करनाल जिले में अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। घरौंडा के उपली गांव रोड पर देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। इस क्रॉस फायरिंग में गोंदर गांव के

करनाल: हरियाणा के करनाल जिले में अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। घरौंडा के उपली गांव रोड पर देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। इस क्रॉस फायरिंग में गोंदर गांव के बहुचर्चित 'सूरज हत्याकांड' का मुख्य आरोपी गोविंद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

 सीआईए-2 (CIA-2) की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी गोविंद बाइक पर सवार होकर भागने की फिराक में है। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसने अपनी देसी पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी की ओर से की गई 2 राउंड फायरिंग में पुलिस की बोलोरो गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए। आत्मरक्षा में पुलिस ने 3 राउंड जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली गोविंद के पैर में जा लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची एफएसएल (FSL) टीम ने सबूत जुटाए हैं।

गोंदर हत्याकांड से कनेक्शन
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले गोंदर गांव में सूरज नाम के युवक की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि गोविंद फरार चल रहा था। एसआई रोहताश ने बताया कि पुलिस टीम पूरी तरह सुरक्षित है। आरोपी के पास से अवैध हथियार और बाइक बरामद कर ली गई है। रिमांड के दौरान इस हत्याकांड से जुड़े अन्य राज खुलने की संभावना है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!