दो महीने पहले ही जमानत पर आया था,  सोनीपत में हिस्ट्रीशीटर की पीटकर हत्या, 6 पर केस

Edited By Isha, Updated: 16 Sep, 2025 03:08 PM

history sheeter beaten to death in sonipat case against 6

गांव राजपुर में गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर शक्ति की लाठी- डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक शक्ति करीब दो महीने पहले ही जमानत पर आया था। सूचना मिलने पर डीसीपी पूर्व प्रबीना पी., एसीपी

गन्नौर: गांव राजपुर में गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर शक्ति की लाठी- डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक शक्ति करीब दो महीने पहले ही जमानत पर आया था। सूचना मिलने पर डीसीपी पूर्व प्रबीना पी., एसीपी गन्नौर ऋषिकांत, बड़ी थाना प्रभारी महेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।

मृतक शक्ति की मां शीला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि शक्ति का गांव के ही बिजेंद्र से प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह शक्ति बिजेंद्र के घर गया जहां दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान बिजेंद्र उसके भाई कृष्ण, सुंदर, जोगेंद्र, भतीजे राहुल व आकाश सहित अन्य ने लाठी-डंडों से शक्ति पर हमला कर दिया और उसकी गाड़ी भी तोड़ दी। हमले में गंभीर चोट लगने से शक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की मां शीला देवी की शिकायत पर बिजेंद्र उसके भाई कृष्ण, सुंदर, जोगेंद्र व भतीजे राहुल, आकाश व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि मृतक शक्ति अपराधी प्रवृत्ति का था और उस पर अलग-अलग थानों में हत्या व हत्या के प्रयास सहित 13 से अधिक केस दर्ज थे। वह दो माह पहले ही करनाल जेल से जमानत पर बाहर आया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
 
पुलिस के अनुसार मृतक शक्ति का भाई पवित्र भी अपराधी प्रवृति का है। उस पर भी अलग-अलग थानों में 16 से अधिक केस दर्ज हैं। वह भी जेल में सजा काट रहा है। भाई की मौत के बाद पवित्र उसके दाह संस्कार में भी शामिल नहीं हो सका।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!