दुष्कर्म के आरोपी के बचाव में आया परिवार, पहले महिला इंस्पेक्टर की फाड़ी वर्दी फिर दांतों से एक पुलिसकर्मी का चबाया अंगूठा

Edited By Vivek Rai, Updated: 13 May, 2022 06:18 PM

hisar the family came to the rescue of the accused of rape

हरियाणा की हिसार पुलिस पर पंजाब में हमला हो गया। मामला पंजाब के फाजिल्का क्षेत्र के जलालाबाद के चक्क बजिदा गांव का है। जहां पुलिस दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई थी। तभी आरोपी के बचाव में उसका परिवार आ गया।

हिसार: हरियाणा की हिसार पुलिस पर पंजाब में हमला हो गया। मामला पंजाब के फाजिल्का क्षेत्र के जलालाबाद के चक्क बजिदा गांव का है। जहां पुलिस दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई थी। तभी आरोपी के बचाव में उसका परिवार आ गया। जैसे ही घर में सो रहे दुष्कर्म के आरोपी सोनू को पुलिस ने दबोचा तभी उसके पिता, बहनों व अन्य परिजनों ने पुलिस के साथ मारपीट करना शुरू कर दी औऱ आरोपी को मौके से भगा दिया।

इस दौरान परिवार के सदस्यों ने महिला इंस्पेक्टर सरोज की वर्दी भी फाड़ दी और एक पुलिस कर्मी का अंगूठा भी हमलावरों ने दांतों से चबा लिया। हालांकि मामले में पुलिस ने आरोपी महेंद्र, सोनू, महेंद्र की दोनों बेटियां व चार अन्य समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दरअसल, 4 जनवरी, 2022 को हिसार पुलिस ने एक महिला की शिकायत की आधार पर गांव चक्क बजिदा निवासी सोनू सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। तभी से आरोपी फरार था। लेकिन जब हिसार पुलिस सोनू को गिरफ्तार करने के लिए जलालाबाद के चक्क बजिदा में उसके घर पर पहुंची तो उसपर हमला हो गया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!