Road Accident : रेवाड़ी में अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 महिलाओं की मौत, परिवारों में छाया मातम

Edited By Krishan Rana, Updated: 03 Mar, 2026 09:42 PM

road accident 2 women killed in collision with unknown vehicle in rewari famil

बेरली–डहीना सड़क मार्ग पर रामपुरी गांव के पास मंगलवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल चल रही महिलाओं को

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : बेरली–डहीना सड़क मार्ग पर रामपुरी गांव के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे पैदल चल रही महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

PunjabKesari

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन से आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक सड़क पर जाम लगा हुआ था, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही कोसली डीएसपी विद्यानंद पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। 

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में शामिल वाहन अज्ञात बताया जा रहा है, जो घटना के बाद से फरार है।

पुलिस इस संबंध में सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। मामले की जांच रेवाड़ी पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!