दिनेश हत्याकांड का पर्दाफाश: मां से बात करने के शक में दोस्तों ने ही उतारा था मौत के घाट, 4 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 17 Apr, 2026 06:28 PM

dinesh murder case solved friends killed him on suspicion of talking to his mot

महेंद्रगढ़ के गांव गुढ़ा निवासी दिनेश हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि मामले में आगे की पूछताछ की जा सके। गिरफ्तार आरोपियों की...

महेंद्रगढ़(प्रदीप बालरोडिया): महेंद्रगढ़ के गांव गुढ़ा निवासी दिनेश हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि मामले में आगे की पूछताछ की जा सके। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल निवासी बवानियां, राहुल निवासी सिसोठ और आरव निवासी महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है, जो आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं, जबकि एक आरोपी नाबालिग है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कपिल को शक था कि मृतक दिनेश उसकी मां से बात करने की कोशिश कर रहा था। इसी शक को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो बाद में इस वारदात में बदल गया। जानकारी के अनुसार, मृतक दिनेश आरोपियों को गांव माजरा स्थित हर्बल पार्क में मिला था। इसके बाद आरोपी उसे कार में बैठाकर बूचावास रेलवे लाइन के पास ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी फैजल खान ने बताया कि जैसे ही पुलिस को दिनेश की हत्या की सूचना मिली, तुरंत कार्रवाई करते हुए महेंद्रगढ़ सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद सीआईए महेंद्रगढ़, थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया गया, जिसने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को काबू कर लिया।

एएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है और पुलिस रिमांड लिया गया है, ताकि वारदात में इस्तेमाल हथियार, वाहन और अन्य सबूतों को बरामद किया जा सके। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी आपस में पुराने दोस्त हैं और एक ही ग्रुप में रहते थे। फिलहाल जांच में किसी अन्य आरोपी के शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और यदि आगे कोई तथ्य सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!