Edited By Krishan Rana, Updated: 10 Mar, 2026 07:08 PM

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज की सुरक्षा में तैनात पीएसओ
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज की सुरक्षा में तैनात पीएसओ एएसआई भूपिंद्र सिंह ने आज ऊर्जा मंत्री के समक्ष देशभक्ति पर आधारित पंजाबी गीत गुनाया। भूपिंद्र सिंह ने तुम्बी वाद्य यंत्र जोकि पंजाब के लोक संगीत से जुड़ा है उसे बजाते हुए गीत गुनाया ….
“कैन्दे गोरया मुकद्दमा करया भगत सिंह सूरमें ते, दफा ला के 302 दी ते फांसी वाली सजा कर ती गोरे जज ने, जज ने सुना दीता फैसलां, सुन-सुन बोले सूरमां, मक्खना देश नूं आजाद करके असीं रखना……”
एएसआई भूपिंद्र सिंह द्वारा देशभक्ति पर आधारित गाए गए इस गीत की ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की और एएसआई की पीठ थपथपाई। गौरतलब है कि भूपिंद्र सिंह इससे पहले भी तुम्बी बजाकर कई यादगार गीत गा चुके हैं। पुलिस महकमें में सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ गीत गाने का उनका यह शौक अद्भुत है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)