Rain in Haryana: हरियाणा में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

Edited By Manisha rana, Updated: 25 May, 2025 07:46 AM

heavy rain with thunderstorm in haryana

हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। बीते दिन शनिवार शाम को कई जिलों में तेज बारिश हुई जिनमें हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, कुरुक्षेत्र और पंचकूला शामिल हैं।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। बीते दिन शनिवार शाम को कई जिलों में तेज बारिश हुई जिनमें हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, कुरुक्षेत्र और पंचकूला शामिल हैं। वहीं फतेहाबाद में तो सड़कों पर पानी इकट्ठा हो गया।

बता दें कि मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 6 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल शामिल हैं। हालांकि, पानीपत में आज सुबह से ही बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं।

बताया जा रहा है कि आने वाले तीन दिनों में हरियाणा में बारिश और गर्मी दोनों का असर देखने को मिल सकता है। बारिश के साथ-साथ गर्मी भी लोगों को परेशान कर सकती है।  26 और 27 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं 26 मई को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, कैथल और करनाल में हीटवेव का यलो अलर्ट रहेगा। देर रात मौसम में बदलाव होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!