Wedding Bells: आज शादी के बंधन में बंधेंगी हरियाणा की रेसलर पूजा ढांडा, इस बिजनेसमैन के संग लेगी सात फेरे

Edited By Isha, Updated: 13 Nov, 2025 12:11 PM

haryana wrestler pooja dhanda will tie the knot today

हरियाणा के हिसार की रेसलर पूजा ढांडा आज शादी के बंधन में बंध जाएंगी। रेसलर पूजा ढांडा बिजनेसमैन अभिषेक बूरा संग हिसार के तोशाम रोड पर स्थित ताज पैलेस में साफ फेरे लेंगी। हल्दी और मेहंदी की रस्म

हिसार: हरियाणा के हिसार की रेसलर पूजा ढांडा आज शादी के बंधन में बंध जाएंगी। रेसलर पूजा ढांडा बिजनेसमैन अभिषेक बूरा संग हिसार के तोशाम रोड पर स्थित ताज पैलेस में साफ फेरे लेंगी। हल्दी और मेहंदी की रस्म के बाद कल पूजा के घर लेडीज संगीत का कार्यक्रम था। पूजा ढांडा अरेंज मैरिज कर रही हैं। उनके पिता अजमेर ढांडा ने रिश्ता तय किया है।


इससे पहले 23 फरवरी को रोके की रस्म हुई थी। पूजा फिलहाल हिसार के सुंदर नगर में रह रही हैं और हिसार में बतौर सीनियर कुश्ती ट्रेनर अपनी सेवाएं दे रही हैं। पूजा ढांडा ने यूथ ओलिंपिक में भारत के लिए रजत पदक भी जीता था। इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने दंगल फिल्म का आॅफर ठुकराया था। पिता अजमेर ढांडा पशुपालन विभाग से ड्राइवर रिटायर्ड हुए थे। हिसार के महावीर स्टेडियम से पूजा ने कुश्ती की शुरूआत की थी। आज वह इस स्टेडियम में बच्चों को कुश्ती की ट्रेनिंग देती हैं। पूजा की मां कमलेश ढांडा गृहिणी हैं।

 
हिसार जिले के गांव बुडाना की रहने वाली पूजा शुरूआती दिनों में अपने पिता अजमेर ढांडा के साथ दौड़ने जाया करतीं थीं। वहीं से खेल को लेकर इनमें रुचि बढ़ती गई। आगे चलकर इन्होंने खेल को ही अपना करियर बनाया। पूजा ढांडा ने जूडो से अपने खेल जीवन की शुरूआत की। जूडो में पूजा ने नेशनल लेवल पर कई मेडल अपने नाम किए। साथ ही इंटरनेशनल लेवल पर भी 3 मेडल हासिल किए हैं।

 2009 एशियन जूडो चैंपियनशिप के दौरान रेसलर कृपा शंकर बिश्नोई से पूजा की मुलाकात हुई। कृपा शंकर ने पूजा को जूडो के बजाय कुश्ती करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद 2010 यूथ ओलिंपिक गेम्स के 60 किलोग्राम भारवर्ग में खेलते हुए पूजा ने सिल्वर मेडल जीता।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!