Fog in Haryana: कोहरे की चादर में लिपटा हरियाणा, ऑरेंज अलर्ट जारी, ट्रेनें लेट...पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Jan, 2025 09:52 AM

haryana wrapped in a blanket of fog

हरियाणा में दिन-ब-दिन ठंड बढ़ती जा रही है। लगातार चौथे दिन घनी धुंध (Fog in Haryana) की चपेट में है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में दिन-ब-दिन ठंड बढ़ती जा रही है। लगातार चौथे दिन घनी धुंध (Fog in Haryana) की चपेट में है। हरियाणा शिमला-मनाली (Shimla-Manali) से भी ठंडा है। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, पानीपत और पंचकूला समेत कई जगह घनी धुंध के कारण विजिबिलिटी जीरो है। बारिश की बूंदों की तरह धुंध टपक रही है। शीतलहर चल रही है। 

PunjabKesari

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग की ओर से हरियाणा में वैरी डेंस फॉग का अलर्ट जारी किया गया है। अंबाला, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सोनीपत और यमुनानगर में अलर्ट है। पुलिस ने लोगों को जरूरत होने पर ही गाड़ी लेकर घर से निकलने की एडवाइजरी जारी की है। वहीं घनी धुंध के कारण कॉबर्ट पार्क लिंक एक्सप्रेस और सिरसा एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चलीं। कुछ पैसेंजर ट्रेन 10 से 15 मिनट देरी से चल रही हैं। उधर जीरो विजिबिलिटी के कारण अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट बंद हैं। सुबह से कोई फ्लाइट नहीं उतरी है। सभी फ्लाइट्स को री-शेड्यूल किया जा रहा है। 

2 दिन बारिश के आसार

बता दें कि 5 और 6 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर एक्टिव होने के आसार जताए गए हैं। खासकर उत्तरी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है, जबकि कुछ अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। जिसके कारण किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। पिछली बार बारिश के साथ खूब ओले भी गिरे थे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!