Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, हिसार में ओले गिरे, धूल भरी आंधी का अलर्ट

Edited By Deepak Kumar, Updated: 13 Jun, 2025 05:36 PM

haryana weather haryana weather suddenly change rain and dust storm

हरियाणा में आज एकदम से मौसम ने करवट ले ली है और मौसम में बदलाव देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार हरियाणा के जिले भिवानी, सिरसा के भावदीन, हिसार के बहबलपुर और फतेहाबाद के भट्टू मंडी में बारिश हो रही है।

Haryana Weather: हरियाणा में आज एकदम से मौसम ने करवट ले ली है और मौसम में बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो रही है, जिसके कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हो रही है। जानकारी के अनुसार हरियाणा के जिले भिवानी, सिरसा के भावदीन, हिसार के बहबलपुर और फतेहाबाद के भट्टू मंडी में बारिश हो रही है। वहीं, नारनौल में आंधी चल रही है। चरखी दादरी में बादल छाए हैं। झज्जर में तेज हवाएं चल रही हैं।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि शाम 6 बजे तक सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में तेज धूल भरी हवाएं और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। वहीं, हिसार में ओले गिरे हैं।

बता दें मौसम विभाग ने 14 जून को हरियाणा के 9 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं गुरुवार को हरियाणा का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!